For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105000397
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने बड़लिया में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों के सुने अभाव अभियोग, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अपना आईटी पार्क-श्री देवनानी- जिला प्रशासन देगा सिंगल विंडो फैसेलिटी-जिला कलक्टर |  Ajmer Breaking News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा संकल्प से सिद्धि अभियान चलाएगी |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति तथा जिला अभिसरण योजना समिति की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: कोटा विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत का अभिनंदन समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: हर दिशा में निर्बाध जलापूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संसाधन के कार्यों को मिल रही है गति- |  Ajmer Breaking News: खरीफ आदान व्यवस्था के लिए कृषि विभाग कार्यालय सभागार में संयुक्त निदेशक श्री संजय तनेजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई |  Ajmer Breaking News: वन्दे गंगा जल संरक्षण महाअभियान, आनासागर में किया गया श्रमदान |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला दाहरसेन मंडल द्वारा एक वृक्ष मां के नाम के तहत किया गया पौधारोपण, |  Ajmer Breaking News: दोराई में भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, एक मंजिल के ऊपर मशीन को उतारते समय मजदूर की गिरने से हुई मौत, | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का भाजपा पर हमला: संविधान तोड़ रही है सरकार, नकली बीज-खाद से किसानों को लूटा जा रहा है

राजस्थान न्यूज़: श्रीकरणपुर:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में "संविधान बचाओ रैली" का आयोजन आज श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर) में किया । रैली में कांग्रेस के कई सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री व संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर डोटासरा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यह सरकार संविधान के प्रावधानों का खुला उल्लंघन कर रही है। उन्होंने श्रीकरणपुर विधायक रूपिन्दर कुन्नर की प्रशंसा की, जिन्होंने अपने निजी कोष से ₹4 करोड़ खर्च कर नशा मुक्ति केंद्र बनवाया। डोटासरा ने इसे पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर के संस्कारों का परिणाम बताया। डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार जिला प्रमुख चुनाव, पंचायत राज चुनाव और परिसीमन जैसे संवैधानिक दायित्वों से बच रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना साधते हुए कहा कि नकली बीज-खाद बेचने वाले व्यापारियों पर छापे तो पड़ रहे हैं, लेकिन किसानों से कोई संवाद नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डेढ़ साल में किसानों के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। डोटासरा ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना और वन स्टेट-वन इलेक्शन जैसे मुद्दों पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी चुनाव पूर्व वादे किए थे, वे पूरा नहीं हुए – चाहे वो डीजल-पेट्रोल की कीमतें हों, रोजगार, या विकास कार्य। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-ढाणी जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं और कुशासन को उजागर करें और आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दें।

Read more 6th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: डबल इंजन सरकार सिर्फ धुआं फेंक रही है: टोंक दौरे में बोले सचिन पायलट, कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण

राजस्थान न्यूज़: टोंक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट ने आज टोंक के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार केवल "धुआं फेंकने" का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार न केवल पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यों की देखरेख करने में विफल है, बल्कि उसका पूरा ध्यान सिर्फ दिल्ली के नेताओं को खुश करने और अपनी कुर्सी बचाने में लगा हुआ है। पायलट ने यह भी कहा कि अफसरशाही सरकार पर हावी हो चुकी है और जनप्रतिनिधि तक अपने क्षेत्रीय कार्यों को नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने जनता से कांग्रेस में विश्वास बनाए रखने की अपील की और भरोसा जताया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को जनसमर्थन अवश्य मिलेगा। भारत-पाकिस्तान सीजफायर के प्रश्न पर पायलट ने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि पाकिस्तान जैसे विश्वासहीन देश से किस शर्त पर समझौता किया गया, जिसे सीजफायर के कुछ घंटों में ही तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना बड़ी है, और वहां लोकतंत्र खत्म हो चुका है, ऐसे में भारत और पाकिस्तान की तुलना करना उचित नहीं है। इसके पश्चात पायलट ने अपने टोंक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और लाखों रुपये की लागत से सड़क, श्मशान, स्कूल, तालाब और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पित कार्यों में सीसी सड़कों, नाली निर्माण, कक्षा-कक्ष, अंबेडकर भवन, फेसवाल, विश्राम गृह, कब्रिस्तान की चारदीवारी और शवदाह गृह जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शामिल हैं।

Read more 6th Jun 2025

राजस्थान न्यूज़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन

राजस्थान न्यूज़: चित्तौड़गढ़ जिले के मण्डफिया स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने दर्शन किए। उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर देश, समाज और परिवार के लिए मंगलकामनाएं कीं। मंदिर प्रशासन ने सोनल शाह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें मंदिर की महत्ता के बारे में जानकारी दी। दर्शन के पश्चात सोनल शाह ने मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान व भजन कीर्तन में भी बिताया। माना जा रहा है कि यह यात्रा पूरी तरह व्यक्तिगत और आध्यात्मिक रही। सोनल शाह के साथ कुछ पारिवारिक सदस्य और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सांवलिया सेठ, जिन्हें श्रीकृष्ण का रूप माना जाता है, राजस्थान सहित देशभर में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। यहां हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। सोनल शाह की यह यात्रा भी उनकी इसी श्रद्धा का प्रतीक मानी जा रही है।

Read more 6th Jun 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर के फॉय सागर का नाम वरुण सागर किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद ने राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जताया आभार किया सम्मान

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 5 जून। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद (एनसीएसएल) के उपाध्यक्ष डॉ.मोहन मंघनानी और एनसीएसएल के सदस्यों ने अजमेर शहर के फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय कराने और समाज को एक नायाब उपहार देने  के लिए राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार जताया है। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद  की गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पारित कर श्री देवनानी का अभिनंदन किया गया। एनसीएसएल  के पदाधिकारियों और सदस्यों ने  विधान सभा अध्यक्ष  श्री देवनानी को ब्रिटिश उपनिवेशवादी सोच के साथ रखे गए ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदल कर भारतीय दर्शन और महापुरुषों के नाम पर रखने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि ॔ हमें इस बात की खुशी और गर्व है कि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष और परिषद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए आपने ऐसा सराहनीय और अनुकरणीय कार्य किया है ।॔  श्री देवनानी की पहल पर अजमेर के किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती विश्रान्ति गृह, आरटीडीसी होटल खादिम का नाम होटल अजय मेरु और एलिवेटेड ब्रिज का नाम रामसेतु किया गया है।

Read more 6th Jun 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने प्रगतिशील किसान से की मुलाकात, कृषि विश्वविद्यालय में विकसित कृषि संकल्प अभियान को सम्बोधित कर किसानों से किया संवाद

राष्ट्रीय न्यूज़: गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी हरियाणा के रेवाड़ी स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए पहुँचे। कृषि विश्विद्यालय में कृषि राज्य मंत्री ने पौधारोपण कर कार्यक्रम में पहुँचे वहां उन्होंने किसान से संवाद कर विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी दी, और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ मिल कर काम करने का किसानों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लैब से लैंड और किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के खेत का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि वे 'विकसित कृषि संकल्प यात्रा' के तहत किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। किसान यशपाल के फार्म पर ऑर्गेनिक सब्जियों, दलहन सहित अन्य फसलों की जानकारी ली और ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहां अरावली किसान क्लब कल्याण समिति के सदस्यों सहित उपस्थित किसानों से खेती-किसानी के विषयों को लेकर संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अगर 2014 से पहले किसानों के कल्याण पर ध्यान दिया होता, तो आज किसानों की स्थिति कहीं गुणा बेहतर होती। लेकिन कांग्रेस ने केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए किसानों को केवल ठगने का काम किया है। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद कृषि के विकास और किसानों के कल्याण को लेकर अनेक ऐतिहासिक कृषि हितेषी फैसले किये गए। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प विकसित भारत का है। विकसित भारत का निर्माण विकसित खेती और समृद्ध किसान के साथ ही संभव है। किसान को विज्ञान से जोड़ने के लिए ही विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिससे वैज्ञानिक किसान के खेत मे जाकर उनके जरूरतों को सुनेंगे ओर जरूरी उपायों को लेकर जानकारी देंगे। लैब से लैंड और बीज से बाजार तक किसानों के लिए खेती सरल हो, इसके लिए केंद्र सरकार संकल्पित है। मंत्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि से लेकर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने पर सरकार का विशेष जोर है। कार्यक्रम में किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिस पर मंथन कर समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। किसानों को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि वे ज्यादा पेस्टीसाइड और यूरिया डाल रहे हैं। जो धरती की सेहत को खराब कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को बुखार हो गया और डॉक्टर ने सुबह-शाम 1-1 टेबलेट लेने के लिए बोला, ओर वह व्यक्ति 3-3 टेबलेट खायेगा तो उसे नुकसान ही होगा, उसी प्रकार जमीन में ज्यादा केमिकल जाएगा तो वो नुकसान ही करेगा। हमें उन्नत खेती करनी होगी और उसकी दिशा में काम करना होगा। धारूहेड़ा में प्रगतिशील किसान यशपाल के फार्म पर पहुंचे केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री चौधरी भागीरथ ने उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान यशपाल ने बिना पेस्टीसाइड के अपने खेत में तैयार सब्जियों व दलहन वाली फसलों का प्रदर्शनी लगाकर मंत्री को दिखाया। उन्होंने कहा कि यशपाल जैसे किसान दूसरे किसानों के लिए प्रेरक हैं।

Read more 6th Jun 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने बड़लिया में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों के सुने अभाव अभियोग, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

New! तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अपना आईटी पार्क-श्री देवनानी- जिला प्रशासन देगा सिंगल विंडो फैसेलिटी-जिला कलक्टर

New! केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा संकल्प से सिद्धि अभियान चलाएगी

New! जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति तथा जिला अभिसरण योजना समिति की बैठक आयोजित

New! कोटा विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत का अभिनंदन समारोह आयोजित

New! हर दिशा में निर्बाध जलापूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संसाधन के कार्यों को मिल रही है गति-

New! खरीफ आदान व्यवस्था के लिए कृषि विभाग कार्यालय सभागार में संयुक्त निदेशक श्री संजय तनेजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई

New! वन्दे गंगा जल संरक्षण महाअभियान, आनासागर में किया गया श्रमदान

New! भारतीय जनता पार्टी शहर जिला दाहरसेन मंडल द्वारा एक वृक्ष मां के नाम के तहत किया गया पौधारोपण,

New! दोराई में भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, एक मंजिल के ऊपर मशीन को उतारते समय मजदूर की गिरने से हुई मौत,